
हरिद्वार। हरिद्वार सिडकुल में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का एक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह चल रहा था, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर गए हुए थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाडि़यां और पुलिस पहुंची।
सिडकुल में मेट्रो अस्पताल के समीप सायनोकेम नामक एक दवा निर्माता कंपनी है, जहां कंपनी में शाम कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक के समय कर्मचारी एयर कंप्रेसर को बंद करना भूल गए, जिसके चलते उसमें अत्यधिक दबाव बन गया और कुछ ही देर में वह धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इस कंप्रेसर के आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की आवाज सुनकर कंपनी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि धमाके के समय कोई कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आया। अगर यही धमाका वर्किंग टाइम में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण