
देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की