
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम कल घोषित हो जाएंगे। ऐसे में चुनावी नतीजों से पहले सतपाल महाराज ने हरीश रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाराज ने कहा कि हरीश रावत जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वह सपना मतगणना के बाद टूटने वाला है। हरीश रावत पहले रामनगर से भागे और अब लालकुआं में उनकी नैया डूबने वाली है। लिहाजा, हरीश रावत जो मुख्यमंत्री बनने का सपना लिये बैठे हैं, वह कल चुनाव परिणाम आने के बाद ही धरा का धरा रह जाएगा।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जो सपना देख रहे हैं, वह चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ही टूट जाएगा। वहीं, इस मौके पर सतपाल महराज ने सूर्यधार बांध निर्माण में अनियमिताओं को लेकर गठित कमेटी की जांच पर कहा कि विभागीय स्तर पर इसकी जांच चल रही है, इस मामले में जो सत्यता होगी वह जांच पूरी होने के सबके सामने आ जाएगी।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश