
देहरादून। होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए रेलवे ने होली पर यात्रियों को तोहफा दिया है। होली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों में सीटों को लेकर परेशानी न उठानी पड़े।
होली के त्योहार के मद्देनजर देहरादून से जाने वाली यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की ट्रेनें देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस और देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस में सीटें खाली नहीं हैं। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय के आदेश के अनुसार देहरादून से इंदौर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाये गये हैं। वहीं 15 और 16 मार्च को संचालित होने वाली देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। रेलवे अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से आदेश मिलने के बाद ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण