
हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने विगत माह इलाके में हुई लाखों का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर करीब दस लाख की नकदी व चुराई गई लाखों की ज्वेलरी भी बरामद की है। इस घटना का मास्टरमाइंड अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
बता दें कि घूमने जाने से पूर्व मोबाइल पर बाहर घूमने जाने का स्टेटस लगा दिया था। जिसको देखकर चोरो ंने घर पर धावा बोला और लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। हरिद्वार पुलिस ने एसओजी की मदद से एक माह बाद गिरोह में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर करीब दस लाख की नकदी व चार लाख के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। बता दें बीती 8 फरवरी को प्रमोद जायसवाल निवासी इंद्रा बस्ती खड़खड़ी परिवार के साथ घूमने बाहर गए थे। जिसका स्टेटस परिवार के किसी सदस्य ने फेसबुक पर डाल दिया। इसी स्टेटस को देखकर चोरों के गैंग ने इनके घर पर चोरी की योजना बनाई। 11 फरवरी की रात में तीन चोर अपने सरगना के साथ घर पर पहुंचे और ताला तोड़ घर में रखी करीब 16 लाख की नकदी एवं 6 लाख के गहने ले उड़े।
इस मामले में पुलिस ने रोशन मिश्रा निवासी पीलीभीत यूपी, सूरज चौहान निवासी नालंदा बिहार एवं विकास कुमार निवासी नगीना बिजनौर को सर्वानंद घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मास्टरमाइंड अनुज निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला हरिद्वार अभी भी फरार है। निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट व इंचार्ज रंजीत सिंह टीम के साथ शहर के सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में लगे रहे। जहां सीसीटीवी की एक फुटेज ने टीम को बड़ा सुराग मिला। इसी सुराग के बाद टीम चोरों की इस टोली तक पहुंचने में कामयाब रही। एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया