
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।


इस मौके पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, श्री शिव दयाल सिंह, श्री नवीन मोहन शर्मा आदि ने होली के कर्णप्रिय व सदाबहार गाने-रंग बरसे……, होली आई रे……., होली के दिन ……की शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री गोपाल राम बिनवाल, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा, संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री पुष्कर टोलिया, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री दीपक राजपूत, महांमंत्री श्री संजय नारायण खाती, श्री नवल किशोर शर्मा, श्री पवन कुमार सिंह, श्री जितेन्द्र राजपूत, सुश्री संगीता सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे।

More Stories
डॉ० भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर चौक पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत: स्वामी रामभजन वन महाराज
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा निमार्ण कार्य