
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर में डूब रहे एक बुजुर्ग को जल पुलिस ने सकुशल बचा लिया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आत्महत्या के इरादे से गंगनहर में कूदा था। फिलहाल बुजुर्ग ज्वालापुर पुलिस की अभिरक्षा में है। रविवार दोपहर एक बुजुर्ग के पुल जटवाड़ा के पास डूबने की सूचना ज्वालापुर पुलिस को मिली।
सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जल पुलिस के जवान भी पहुंचे। जल पुलिस के जवानों ने काफी आगे तक बह गए बुजुर्ग को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम सुरेश निवासी झबरेड़ा बताया। जल पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को ज्वालापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बचाव टीम में ज्वालापुर पलिस के कांस्टेबल प्रेम सिंह, ड्राइवर आनंद, जल पुलिस के जवान अतुल सिंह, गगनदीप व चिराग अरोड़ा शामिल रहे।

More Stories
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1755 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने चरम पर रहा
बेरोजगार युवाओं ,किसानों एवं कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए- जिलाधिकारी