
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।

More Stories
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
बैसाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था का उमड़ा जनसैलाब
बैसाखी पर सीएम धामी से सिक्ख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा