
देहरादून। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल धर्मनगरी हरिद्वार जाएंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना