
हरिद्वार। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर इस विरोध-प्रदर्शन को फेसबुक पर लाइव भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश मे रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। लोगो को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठा लिया है। उनका विरोध जारी रहेगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित