
उत्तरकाशी/देहरादून। यमुना जयंती के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गयी है। तीन मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से यमुनोत्री धाम को प्रस्थान करेगी एवं दोपहर 12 बजकर 15 मिनट अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर मां यमुना जी के कपाट खोल दिए जाएंगे। उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेंगे। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी
जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को जिलाधिकारी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन