
डॉ अम्बेडकर एक महान नेता थे : हेमा भंडारी
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर स्थित अंबेडकर नगर में संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर मूर्ति को माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आप नेता संजय सैनी ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन करना होगा।
समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं ।भीमराव अम्बेडकर जीवन भर सामाजिक न्याय और समानता के लिये संघर्षरत रहे सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए उनका योगदान हमेशा याद रख्खा जाएगा।आम आदमी पार्टी नेता हेमा भण्डारी ने भी अम्बेडकर को एक महान नेता बताया।इस दौरान ज्वालापुर प्रभारी ममता सिंह, मयंक गुप्ता, अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, पवन कुमार, तनुज शर्मा, सतेंद्र कुमार, किरण कुमार दुबे, अशोक कुमार, शाहीन असरफ, सोमवीर सिंह, नारायण कुमार, अकरम कांच वाले, सनोवर अंसारी, प्रवीण कुमार, एड्वोकेट सचिन बेदी, विशाल सैनी, विशाल कुमार, संजय गौतम आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा माह फरवरी–2026 की अपराध गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
कार्यशाला में समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया