September 8, 2024

मांगो को लेकर होगा 26 अप्रैल को महापंचायत का आयोजन

हरिद्वार। इन्टरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर द्वारा संयुक्त संघर्ष शील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने प्रेस क्लब में वार्ता कर मजदूर संगठन के संयुक्त मंत्री रामेश्वर दयाल ने कहा कि सिडकुल एवं उत्तराखंड स्तर पर लगे उद्योगों में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। जिसके विरोध में 26 अप्रैल को  इन्टरार्क मजदूर धरना देगा। जिसका मजदूर किसान   महापंचायत द्वारा  आयोजन किया जाएगा। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चटनी राष्ट्रीय स्तर के अन्य किसान नेताओं भी शामिल होंगे। यह महासभा इन्टरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर एवं संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान संयुक्त मोर्चा उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें भारी संख्या में मजदूर किसान एवं आम जनता की भागीदारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इन्टरार्क कंपनी के मालिक ने नैनीताल हाईकोर्ट में औद्योगिक विवाद अधिनियम की अवहेलना कर कंपनी का तालाबंदी कर 500 से अधिक मजदूरों को गेट बंद करके बेरोजगार कर दिया है। जिसका मुख्य उद्देश्य इन्टरार्क कंपनी तालाबंदी खत्म करना, करोलिया, लुकास टीवीएस के मजदूरों को न्याय दिलाना। ठेका प्रथा खत्म करना, अस्थाई के स्थान पर स्थाई रोजगार एवं नियमानुसार आदि लागू कराना न्यूनतम वेतनमान 25000 एवं मजदूरों और किसानों पर लगे मुकदमों को वापस करना कानूनों को सख्ती से लागू कराने को महापंचायत में व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई गई है इस अवसर पर संयुक्त प्रगतिशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार ने कहा कि महापंचायत 26 अप्रैल को हरिद्वार सिडकुल में भारी संख्या में में एकत्र करेंगे। बोनस, न्यूनतम वेतन भुगतान करना प्रेस वार्ता में संयुक्त संघर्ष सील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार के घटक संगठन इंकलाबी, मजदूर केंद्र भेल, मजदूर ट्रेड यूनियन,  देवभूमि श्रमिक संगठन,  हिंदुस्तान लीवर, श्रमिक यूनियन आईटीसी, कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो, मजदूर संगठन राजा बिस्कुट, यूरोलाइफ मजदूर संगठन को म्म्स मजदूर यूनियन कोमा एवरेस्ट इंडस्ट्रीज यूनियन लकेश्वरी भगवानपुर के मजदूर प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे प्रेस वार्ता के दौरान गोविंद सिंह, राजकिशोर, अवधेश कुमार , महिपाल सिंह, चंद्रेश कुमार, विजयपाल, नारायण सिंह , मेवाड़ी ललित सिंह,  ब्रजमोहन, सोनू कुमार , देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।