हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि रुड़की -लक्सर मार्ग पर तहसील रूड़की अन्तर्गत सोलानी पुल के समीप श्रीमती संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर के शासकीय वाहन की एक डम्पर से टक्कर हो जाने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा उक्त दुर्घटना के दौरान श्री गोविन्द कुमार, वाहन चालक (पी०आर०डी०) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी तथा श्रीमती संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर गम्भीर रुप से घायल हो गई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश, देहरादून के लिए डॉक्टरों के परामर्श पर रेफर कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि इस घटना में दिवंगत वाहन चालक (पी०आर०डी०), गोविन्द कुमार उर्फ गोविन्दा के मृत्यु एवं श्रीमती कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर के गंभीर रूप से घायल होने संबंधी समस्त घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जांच कराया जाना नितान्त आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच किए जाने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की जिला हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया गया है तथा इस घटनाक्रम की तत्परता से तथ्यों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों एवं मौके पर जिसने भी इस घटना को घटित होना देखा गया हो, के लिखित एवं मौखिक बयान अंकित करते हुए विस्तृत एवं सुस्पष्ट जांच करते हुए अपनी मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट 15 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिये गये हैं।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण