
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज को गंगोत्री धाम के लिए राजभोग प्रसाद एवं भोजन सामग्री सौंपी। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, रावल शिवप्रकाश महाराज व एसडीएम पूरण सिंह राणा ने झंडी दिखाकर राजभोग प्रसाद एवं भोजन सामग्री के ट्रक को गंगोत्री रवाना किया।
इस अवसर पर गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस साल भी पूजा विधान सोशल डिस्टेंशिग का अनुपालन करते हुए ही किया जाएंगे। 2 मई को ऊखीमठ से गंगा की डोली प्रारम्भ होगी और भैरव घाटी में रात्री विश्राम के बाद 3 मई को गंगोत्री धाम पहुंचेगी। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने बताया कि पूर्व से चली आ रही पंरपरा का पालन करते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद हेतु खाद्य सामग्री प्रेषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार श्रद्धालु जन मां मनसा देवी मंदिर पहुंचकर आज्ञा लेकर चारधाम यात्रा प्रारंभ करते थे।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश