
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी साक्षी बने। सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी संग मां गंगा के दर्शन किए और मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बता दें कि आज सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खुले। इससे एक घंटे के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले। इसी के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। अगले 6 महीने तक श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन कर सकेंगे। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। पूजा में देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए