
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम में बड़ी तदाद में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को व्यवस्थित रूप से दर्शन करवाकर वापस जानकी चट्टी की ओर भेजे जाने के लिए जिला प्रशासन ने वन वे प्लान लागू किया है। ताकि यात्री सुरक्षित व सुगम यात्रा कर सके। यमुनोत्री धाम में भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बैठक हुई।
एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी की अध्यक्षता में जानकी चट्टी स्थिति लोनिवि निरीक्षण भवन में पुलिस व यमुनोत्री धाम मन्दिर समिति पदाधिकारियों एवं पुरोहित समाज के प्रतिनिधि सहित यात्रा मजिस्ट्रेट तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आहुत हुई। जिसमें चर्चा कर यात्रियों की सुरक्षा के लिए वन वे प्लाग लागू किया गया। इस प्लान के तहत मन्दिर परिसर में प्रवेश के लिए यात्री सर्वप्रथम यमुना आश्रम की तरफ से एमआरपी के पास से होते हुए हनुमान मन्दिर, गर्म जलकुण्ड में स्नान करने बाद यमुना जी की गर्म जल धारा (उद्गम) का दर्शन करने के बाद सूर्यकुण्ड दर्शन करने के उपरान्त यमुनोत्री मन्दिर में प्रवेश करेगा। जबकि वापसी में यमुना जी की शीतल धारा स्पर्श करते हुए वापस नये पुल पर पहुंचेगा। इस प्रकार यात्री सम्पूर्ण पथ में सभी धार्मिक दिव्य स्थलों का दर्शन लाभ प्राप्त करके वापसी में श्री यमुना जी की शीतल धारा स्पर्श करते हुए वापस नये पुल से आयेगा। जिससे मन्दिर परिसर में जाम अथवा भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ