देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह जैसे ही देहरादून के आरटीओ ऑफिस पहुंचे, वहां का नजारा देखकर हक्के बक्के रह गए। राजधानी देहरादून के आरटीओ ऑफिस से 80 कर्मचारी और अफसर गायब थे। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ की मिल रही शिकायतों पर और मौके का निरीक्षण करने पर दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह थी कि चारधाम यात्रा के पीक सीजन में आरटीओ के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को आरटीओ के 80 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अनुपस्थित 80 कर्मचारियों और अफसरों का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बाहर से सारे दलाल भी नदारद हो गए।
More Stories
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री, भारत सरकार, श्री नितिन गडकरी जी और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी की दिल्ली में हुई विशेष भेंटवार्ता
गंगा में बहने से चार शिवभक्तों को SDRF टीम ने बचाया
11 साल के बिछड़े भोले क़ो हरिद्वार पुलिस ने उनके परिजनों ने मिलाया