
चमोली। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रविवार 22 मई को खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंच प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की गई है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे थे। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल हैं। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ