
केदारनाथ। पद्मश्री व ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वह, एक घंटे तक मंदिर में रहीं। इस मौके पर बीकेटीसी ने इन्हें प्रसाद भी भेंट किया।
रविवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत कर समिति की तरफ से उन्हें प्रसाद भेंट किया। साइना ने अपने पिता के साथ आदिगुरू शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई। एक घंटे तक धाम में ठहरने के बाद वह वापस लौट गईं। इस वर्ष यात्राकाल में साइना केदारनाथ मंदिर पहुंचने वाली पहली वीवीआईपी रहीं।

More Stories
एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
50वें राष्ट्रीय कुंजापुरी मेले का रंगारंग समापन; जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण की गूंज के बाद ‘लोकल नाइट’ में स्थानीय बच्चों के डांस, गायन और वादन ने जीता दिल