
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आवश्यक वस्तुओं के वितरण के सम्बन्ध में उन्हें समय-समय पर लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी,जिसके दृष्टिगत उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं दुकानों की जांच निरन्तर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को ये भी निर्देश दिये हैं कि वे प्रतिदिन कम से कम 05 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण करते हुये निरीक्षण आख्या निर्धारित प्रारूप पर जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से सांय 6.00 बजे तक उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य मंे ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना