
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में आज ग्राम पूरनपुर साल्हापुर बहादराबाद में अवैध प्लाटिंग को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पूरनपुर साल्हापुर बहादराबाद हरिद्वार में श्री प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा की गयी अवैध प्लॉटिंग को अधिशासी अभियंता श्री माधवानंद जोशी, अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार व् स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1755 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने चरम पर रहा
बेरोजगार युवाओं ,किसानों एवं कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए- जिलाधिकारी