
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने शनिवार को जनपद में दो एसडीएम और चार तहसीलदारों के ट्रांसफर किए हैं। डिप्टी कलेक्टर विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी वैभव गुप्ता को एसडीएम भगवानपुर बनाया गया है, जबकि एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी को भगवान एसडीएम से हटाकर विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार तहसीलदार शालिनी मौर्य को लक्सर भेजा गया है, रुड़की तहसील में तैनात अपर तहसीलदार रुड़की, दयाराम को हरिद्वार का तहसीलदार बनाया गया है। रेखा आर्य तहसीलदार भगवानपुर को अपर तहसीलदार रुड़की बनाया गया है। गिरीश चंद्र त्रिपाठी नायब तहसीलदार हरिद्वार को तहसीलदार भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
होलिका दहन कार्यक्रम में मातहत संग पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी
होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अलर्ट मोड़ पर हरिद्वार पुलिस
ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता