देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों का हिस्सा बनकर देश व समाज की सेवा के लिये अपनी सक्षमता साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र देश के भावी नागरिक है। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुकूल नही रहा वे हतास एवं निराश न हो बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगामी परिक्षा की तैयारी में जुट जाय। पूरे मनोयोग से यदि असफलता का सामना किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने विद्यालयी परीक्षा आयोजन से जुड़े अध्यापकों एवं कार्मिकों को भी बधाई दी है।


More Stories
भेल द्वारा हेतमपुर आन्नेकी गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती
परमार्थ निकेतन में 11 से 15 अक्टूबर तक माँ शबरी रामलीला का दिव्य आयोजन