
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों व समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी का शॉल ओढाकर अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी
जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को जिलाधिकारी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन