
हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित क्षत्रिय गौरव महासम्मेलन में इंडियन रेड क्रॉस सचिव डॉ नरेश चौधरी को समाज के लिए की जा रही उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान ने डॉ नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की विशेष सराहना की।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि डॉ नरेश चौधरी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ जो समाज के लिए समर्पित सेवाएं दे रहे हैं वह अतुल्य और विशेष उल्लेखनीय है, उसके लिए डॉ नरेश चौधरी को सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष यशपाल राणा, महामंत्री डॉ शिव कुमार चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने भी डॉ नरेश चौधरी के उत्कृष्ट और समर्पण भावना से किए गए कार्यों की सराहना की।
वहीं श्री निर्मल अखाड़ ने भी कोरोना काल की सभी लहरों और वैक्सीनेशन में भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कराने के लिए तथा कुंभ के दौरान कोविड-19 टेस्टिंग कैंप, कोविड-19 जन जागरण अभियान साधु-संतों के लिए वैक्सीनेशन की विशेष प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए डॉ नरेश चौधरी को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उपस्थित लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, उन्नाव संसदीय क्षेत्र के सांसद निर्मल अखाड़े महामंडलेश्वर साक्षी महाराज, निर्मल अखाड़ा के श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने डॉ नरेश चौधरी द्वारा किए कार्यो की विशेष रूप से सराहना की। सम्मान प्राप्त कर डॉ नरेश चौधरी ने कहा कि सम्मान मिलना मेरे लिए नए संचार का कार्य करता है।

More Stories
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा
ग्राम टकाबरी रविदास मंदिर भगवानपुर में महंत की हत्या प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार ने गठित की S.I.T.
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई