
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022-की थीम-’’मानवता के लिये योग’’, कार्यक्रम के लिये हेरिटेज साइट के रूप में नामित हरकीपैड़ी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कहां पर क्या-क्या व्यवस्था होनी चाहिये, के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, श्रीगंगा सभा के महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया