
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे। नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी। ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी, सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी, रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी, चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी और सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश