
अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून एवं टिहरी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कोई अनटैप्ड नाला नदी में तो नहीं गिर रहा है की जांच सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, नगर निगम, पुलिसनगर निकाय, व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निरीक्षण कराते हुए जो भी वास्तविक स्थिति है के सम्बन्ध में शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाएगी कोई भी अनटैप्ड नाला गंगा नदी में ना गिरे। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश एवं नगर निकाय मुनिकीरेती को प्रभावी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाते हुए कूड़े का निष्पादन कराने के निर्देश दिए साथ ही यात्रारूट में सड़क पर पड़े कूड़े को भी निष्पादित करने को कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को यात्रा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात प्लान बनाने तथा एमडीडीए को पार्किंग व्यवस्था हेतु मौजूदा स्थल के साथ ही अन्य वैकल्पिक स्थल को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल कि स्थिति एवं भविष्य की योजना पर भी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डाॅ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत भुल्लर, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इसके उपरान्त अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन एवं जिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा टैªचिंग ग्राउण्ड गोविन्दनगर ऋषिकेश का भी निरीक्षण करते हुए कूड़ा निस्तारण की स्थिति देखी। इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शेलेन्द्र नेगी, सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से श्रीमहंत रविंद्र पुरी, श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी तथा महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की
जिलाधिकारी के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भेंट कीं 111 पुस्तकें
आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित