
हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित किया जायेगा ।शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल वर्मा महामंत्री संदीप रावत सहित नई कार्यकारिणी शपथ लेगी, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रो पी एस चौहान ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं, शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती ऋतू खंडूरी अध्यक्ष, विधानसभा उत्तराखंड, मुख्य वक्ता आचार्य बालकृष्ण ,महामंत्री पतंजलि योगपीठ, विशिष्ट अतिथि श्री जेसी जैन, चेयरमैन कौर कॉलेज रुड़की और अध्यक्षता श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ,अध्यक्ष अखाड़ा परिषद , अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट रहेंगे, कार्यक्रम में जनपद में संगठन से जुड़े सभी पत्रकार व शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे, 11:00 बजे सुबह होटल मधुबन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण