
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को देर सायं कांवड़ मेला-2022 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैरागी कैम्प के पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुये बैरागी कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने बैरागी कैम्प में पार्किंग स्थलों की मूलभूत सुविधाओं-प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, वाहनों को पार्क करने की व्यवस्थाओं आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने एचआरडीए द्वारा न्यूनतम समय में प्रकाश बेहतरीन व्यवस्था करने के लिये सराहना भी की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एई एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण