
देहरादून।
उत्तराखंड शासन ट्रांसफर सत्र को शून्य कर दिया है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए सभी तबादलों पर रोक लगा दी है।
पिछले साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड शासन ने ट्रांसफर सत्र को शून्य कर दिया है। यानी कि अब सामान्य तौर पर अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यदि पति और पत्नी दो अधिकारी एक जगह पर ट्रांसफर चाहते हैं, तो उनको ट्रांसफर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इसी तरह से पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी ट्रांसफर सत्र को शून्य किया गया था। इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए। हालांकि उन ट्रांसफर को विशेष परिस्थितियों वाला ट्रांसफर बताया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग
भीमताल में महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : भावना मेहरा
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई