October 22, 2026

सचिव सहकारिता एवं ग्राम विकास द्वारा जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

हरिद्वार l न्याय पंचायत लाल ढांग के ग्राम श्यामपुर में सचिव सहकारिता एवं ग्राम विकास श्री बीवीआरसी पुरुषोत्तम जी के कर कमलों से पुष्प हरेला उत्सव के शुभ अवसर पर सहकारिता विभाग के माध्यम से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना वा साधन सहकारी समिति लिमिटेड लाल ढांघ के तत्वाधान में फूलों की खेती ,गेहूं ,नींबू का पौधा रोपण व पुष्प संवाहन केंद्र श्यामपुर का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम में एनआरएलएम योजना अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह, अभिनंदन कलस्टर श्यामपुर की सदस्यों द्वारा तैयार जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन भी सचिव सहकारिता एवं ग्राम विकास द्वारा किया गया।

उनके द्वारा एस एच सी महिलाओं दारा आत्मनिर्भर बनने हेतु किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अर्पित जैन , जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश , खंड विकास अधिकारी बहादराबाद से मानस मित्तल, श्री आनंद एपी शुक्ला परियोजना निदेशक राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना, मोनिका मुनेरा अपर परियोजना निदेशक, जिला सहायक निबंधक राजेश चौहान, अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार, समिति सचिव भूपेश शर्मा, कुलबीर सिंह राजकीय परिपेक्ष, श्री अमृत राठी डीपीओ मनरेगा, कुलदीप सैनी ग्राम विकास अधिकारी, अनिल सैनी कैग सचिव, मदन पाल , ओंकार सिंह , सूरजभान सहित लाल ढांग सघन सहकारी समिति के संभ्रांत किसान व स्वयं सहायता समूह, स्कूली बच्चे उपस्थित रहे सहायक निदेशक मत्स्य अनिल तिवारी भी थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुदेशीय साधन सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह झंडवाल जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन विनोद प्रसाद मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया । सचिव महोदय द्वारा विकासखंड नारसन में सहकारी मत्स्य जीवी के तालाब का निरीक्षण भी किया गया।

You may have missed