
हरिद्वार: नगर मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुरानी कचहरी स्थिति उनके कार्यालय में सौहार्द्र एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कांवड़ मेला-2022 सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह ने हाजी नईम कुरैसी सचिव ईदगाह सहित मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों के साथ प्रेम एवं सौहार्द्र के साथ कांवड़ मेला सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया, जिस पर हाजी नईम कुरैसी सचिव ईदगाह सहित मुस्लिम समाज के महानुभावों ने कहा कि पूरा मुस्लिम समाज आपके साथ है। समाजिक सौहार्द्र का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि कांवड़ में मुस्लिम भाई भी शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह परियोजना निदेशक, श्री सन्दीप नेगी जोनल पुलिस अधिकारी, श्री प्रकाश चन्द्र सेक्टर मजिस्ट्रेट, श्री टी.एस.पाल सेक्टर मजिस्ट्रेट, श्री सी.एम.त्रिपाठी जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनिधि, श्री संदीप कुमार अपर सहायक अभिंयता कृषि विभाग, श्री राजकुमार ए.ए.ओ., श्री जगदीश प्यारे लाल अपर अभिंयता, श्री अनिल कुमार सहा. अभि. निर्माण विभाग, श्री प्रवीन रावत एसआई रेल चौकी इंचार्ज ज्वालापुर, हाजी सामी अंसारी अध्यक्ष ईदगाह कमेटी, हाजी जमशेद खान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्री रियाज अंसारी पार्षद, श्री इसरार अहमद पार्षद, श्री नसीम सलमानी समाज सेवी, श्री परवेज अली, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण