हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में ओम पुल के पास कांवड़ियों की खड़ी हुई 04 बाइकों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
सूचना के अनुसार कांवड़िए की एक बाइक में आग लगने से पास खड़ी तीनों बाइकों ने भी आग पकड़ी ली, जिसके बाद चारों बाइक धू-धू कर जलने लगी सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बाइक में लगी आग को बुझाया।
बता दें कि इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है, बड़ी संख्या में कावड़िए हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश