October 22, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में लघु फिल्म एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन


हरिद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, विकास एवं भविष्य में होने वाले विकास, की संभावनाओं का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से, प्रदेश के समस्त जनपदों में निर्धारित तिथियों के अनुसार मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के ’’उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य, पावर@2047’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उसी के तारतम्य में जनपद हरिद्वार के दो स्थानों में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी 28 जुलाई 2022 को उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, ऋषिकुल, हरिद्वार एवं 30 जुलाई 20022 को राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रूडकी में पूर्वाह्न 11 बजे सौभाग्य योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आई०पी०डी०एस० आदि योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म, नुक्कड नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता, यूपीसीएल श्री अनूप कुमार ने दी है।

You may have missed