

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।


सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अनुज कुमार द्वारा टोल प्लाजा के सामने एन0एच0 58 मुख्य मार्ग, बहादराबाद हरिद्वार में की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया तथा श्री नितिन चौहान पुत्र श्री अनिल कुमार चौहान (उर्फ मांगेराम) द्वारा सलेमपुर मेहदूद-2, बृहमपुरी रावली महदूद ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक, अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट की 11वीं बैठक संपन्न हुयी
मुख्यमंत्री से आज कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित