
हरिद्वार: उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, जो लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, जिनका निधन दिनांक 08 सितम्बर,2022 को हो गया था। आज खड़खडी श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनकी अन्त्येष्टि की गयी।
उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया की अन्तिम यात्रा में श्री गिरधारी सिंह रावत, सचिव लो0से0आ0, श्री उदय सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम भगवानपुर श्री वैभव गुप्ता, सुश्री शालीन मौर्य, सर्वश्री पंकज राजपूत, नवीन मोहन, जितेन्द्र राजपूत, नारायण चरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, परिजन,सम्बन्धीजन शामिल हुये तथा नम आखों से सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान,142 स्वयंसेवियों ने लिया भाग