October 22, 2026

बीएचईएल की हीप इकाई में ‘यूनिट स्तरीय गुणता चक्र सम्मेलन’ का आयोजन

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार के व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा हीप इकाई में ‘यूनिट स्तरीय गुणता चक्र सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा के संदेश द्वारा किया गया।

संस्थान के सभी कर्मचारियों के नाम अपने संदेश में श्री प्रवीण चन्द्र झा ने बीएचईएल के प्रदर्शन में गुणता चक्रों की महत्ता पर विशेष जोर दिया। श्री झा ने कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से हम अपनी कार्यविधियों में निरंतर गुणात्मक सुधार कर रहे हैं। इस सम्मेलन में 55 गुणता चक्रों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने–अपने क्षेत्र से संबंधित सुधार कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। निर्णायकों द्वारा विभिन्न मापदंडो के आधार पर इन प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन के विजेताओं को अन्य राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से आए अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

You may have missed