
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

More Stories
कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार