
हरिद्वार।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को 6 महीने पूरे हो गए हैं लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने वाले कानून वापस लेने को तैयार नहीं है उसी क्रम में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने अपने घरों पर टेक्टर मोटरसाइकिल कार आदि पर काले झंडे बांधकर काला दिवस मनाया व सरकार का विरोध किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि आज दिल्ली में जो कृषि कानून वापस व एमएसपी पर कानून बनाए जाने को लेकर आंदोलन चल रहा है उसे 6 महीने पूरे हो गए उसी क्रम में आज कोरोना महामारी के चलते किसानों ने कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया अपने घरों पर ही काला दिवस मनाया और सरकार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक कानून वापस नहीं होंगे दिल्ली से धरना समाप्त नहीं होगा और इसी तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने किसानों से अपील की के आगामी संयुक्त मोर्चा जो भी कार्यक्रम होगा उसको भी किसान मनाने के लिए तैयार हैं

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत
कांवड यात्रा के दृष्टिगत IP 4 बेगमपुर में कम्पनियों के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी