
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह देहरादून में मौजूद रक्षा मंत्रालय के निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून गढ़ी कैंट में मौजूद आर्मी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अक्टूबर को सुबह राजनाथ सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।
इस दौरान वो उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। वहां से लौटने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह दिल्ली वापस रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि देहरादून आर्मी एरिया में सेना के एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होने के लिए देहरादून आए हैं। इस दौरान उनकी पब्लिक मीटिंग और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक प्रस्तावित नहीं है।

More Stories
कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार