
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, लाल ढांग गांव से पौड़ी जिले के कांडा गांव जा रही बस की बीरोंखाल सिमड़ी बैण्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनने के बाद से ही पौड़ी जिला प्रशासन आदि सम्बन्धित से लगातार सम्पर्क बनाये हुये हैं। उन्होंने इस दुःखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मओं की शान्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन हरिद्वार के अधिकारियों को बस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजनों आदि को विभिन्न योजनाओं सहित अन्य मदों में हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं, जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा एवं लालढांग पुलिस चौकी प्रभारी, लालढांग गांव पहुंचकर, दुल्हे की मॉं एवं अन्य ग्रामीणों को ढाढस बधाते हुये हर सम्भव मदद में लगे हुये हैं।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम