
हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के बाहर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का दावा किया है। गोलीकांड के बाद फरार हुए आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीम मुजफ्फरनगर और मेरठ रवाना हो चुकी हैं। इधर गोली लगने से घायल हुए युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
बीती 4 अक्टूबर की देर रात पीठ बाजार निवासी आयुष के साथ प्रेमनगर आश्रम के सामने स्थित दुकान के बाहर अभिषेक निवासी मोदीपुरम मेरठ ने अपने साथियों के साथ पहले मारपीट कर दी थी। उसके बाद उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवेक विहार निवासी एक युवती को पूर्व प्रेमी आयुष ने 50 हजार रुपए दिए थे। जिसे मांगने पर उसने अपने मौजूदा प्रेमी अभिषेक को जानकारी दी। जिसे लेकर दोनों में फोन पर कहासुनी हुई थी। फोन पर कहासुनी के बाद मंगलवार की देर रात अभिषेक ने प्रेमनगर आश्रम के पास आयुष को बुलाकर साथियों के साथ कार में डालने की कोशिश भी की थी। इसमें सफलता नहीं मिली तो आयुष के पेट में गोली मारी थी। आयुष के पिता निरुपम भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती आयुष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश