
चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर यानी सोमवार को बंद कर दिए जाएंगे। बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद 455 श्रद्धालुओं ने हेम सरोवर में डुबकी लगाकर गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब में मत्था टेका। अभी तक दो 2 लाख 21 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच कर मत्था टेक चुके हैं।
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हेमकुंड में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। अभी तक 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी को देखते हुए हेमकुंड जाने वाले बच्चों और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को फिलहाल गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कुछ ही तीर्थयात्रियों को आज हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी गई।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित