मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति . पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी ;सपा, के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थेए जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया।


More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित