
हरिद्वार। जिलाधिकारी/मेलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को हरकीपैड़ी क्षेत्र के मालवीय दीप एवं घण्टाघर के बीच अर्द्धकुम्भ 2015 में गंगा में निर्मित तीन अस्थाई सेतुओं को सुरक्षा की दृष्टि से हटाये जाने के सम्बन्ध में निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, विशेष कार्याधिकारी श्री महेश शर्मा, श्री विकास शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार