
मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलों एवं खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष व उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव, श्री के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष श्री एम सी शाह, श्री सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी रेशमा पटेल ब्रोंज मेडलिस्ट तथा उनके प्रशिक्षक श्री अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी तथा श्री लोकेश कुमार एथलेटिक्स कोच, स्पोट्र्स कॉलेज उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण