
हरिद्वार। सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, भारत सरकार तथा अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में होटल विनायक ग्रैंड, शिवालिक नगर, हरिद्वार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य औधोगिक उत्पादन सूचकांक, वार्षिक उद्योग सर्वे तथा ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के संबंध में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को जागरूक करना है।
इस कार्यशाला में निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री सुशील कुमार द्वारा औधोगिक उत्पादन सूचकांक, वार्षिक उद्योग सर्वे तथा ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के संबंध में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के संबंध में उद्योग विभाग द्वारा विस्तार से उद्योग प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया।
इस मौके पर अर्थ एवं संख्या निदेशालय से उप निदेशक श्रीमती रश्मि हलधर द्वारा औधौगिक उत्पादन सूचकांक को तैयार करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या, गढ़वाल मंडल, श्री टी एस अन्ना, जिला अर्थ एवं संखाधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, श्री सतेंद्र अग्रवाल, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री सुभाष सिंह शाक्य, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री अरविंद यादव, श्री नवीन चौहान, आलोक कुमार, आदि उपस्थित रहे।

More Stories
श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में दिखेगी देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर किया जा रहा झूठा प्रचार:आलोक शर्मा