
एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक कार में अकेला था। वो ज्वाल्पा से अपने गांव कोलड़ी जा रहा था। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना पौड़ी तहसील क्षेत्र की है।
ज्वाल्पा-सीकू-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक एस हुसैन ने बताया कि मंगलवार बीती देर रात को ज्वाल्पा से कोलड़ी जा रही एक अल्टो कार चोरकंडी पट्टी के खातस्यूं के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में खातस्यूं पट्टी कोलड़ी गांव निवासी 48 साल के जयेंद्र सिंह पुत्र बेलम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर